हत्या कर बोरे में लाश लेकर पहुंचे और जला दिया मारवाड़ी श्मशान घाट में, दो युवक गिरफ्तार
रायपुर
टिकरापारा स्थित मरवाड़ी श्मशाम घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो युवक बोरे में भकर एक लाश को लेकर पहुंचे और उसे जला दिया। उस समय मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पार्षद को दी और पार्षद की शिकायत के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि मंदिरहसौद इलाके में वेदकरण साहू, रवि साहू और टिकाराम साहू ने मिलकर कमलेश साहू की हत्या कर दी और इनमें से दो युवकों ने उसे बोरे में भरकार कार से टिकरापारा स्थित मरवाड़ी श्मशाम घाट पहुंचे। बोरे में रखे शव को नीचे उतारा और श्मशान घाट में जला दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब इस संबंध में उससे पूछताछ किया तो वह कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने पार्षद को इसकी जानकारी दी और पार्षद ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मरवाड़ी श्मशाम घाट पहुंचा और भागने से पहले ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि भाई और जीजा के साथ मिलकर उसने कमलेश की हत्या कर दी और किसी को शक न हो इसलिए लाश को जलाने के लिए मरवाड़ी श्मशाम घाट पहुंचे थे।

पाठको की राय