Friday, October 23rd, 2026

कबीरधाम में गला रेतकर युवक की हत्या, खेत में लाश मिलने से मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम।

कबीरधाम जिले में मंगलवार को हत्या का मामला सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली कवर्धा का है, जहां खेत में युवक की लाश मिली है। मृतक का नाम राजू राजपूत पिता जगदीश राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी घुघरी कला ठाकुर पारा का है। खेत में एक झोपड़ी बनी हुई थी। झोपड़ी में संदिग्ध अवस्था में शव मिला है।

गले और शरीर के कई हिस्सों पर निशान हैं। एफएसएस, डाग स्क्वायड की टीम को भेजा जा रहा है। साथ ही सायबर की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। मृतक के बैक ग्राउंड पता किया जा रहा।

 

#field dead body#Kabirdham

Source : Agency

पाठको की राय