Wednesday, October 21st, 2026

नारायणपुर पुलिस की सुरक्षा घेरे में सोनपुर से डोण्डरीबेड़ा रोड़ का मुरमीकरण कार्य पूर्ण

नारायणपुर। अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सोनपुर से डोण्डरीबेड़ा सड़क का सोमवार मुरमीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के ध्येय से पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस और केंद्रीय बलों के मज़बूत सुरक्षा घेरे में सोनपुर से डोण्डरीबेड़ा सड़क की मुरमीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया था। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि इस सड़क के बनने के पूर्व यहाँ पगडण्डी हुआ करता था जो पगडण्डी,झरने और डोंगरी-पहाड़ियों से होकर गुजरती थी। इस सड़क के निर्माण होने से कदेर, मेटानार, मसपुर, होरादी, गारपा, ब्रेहबेड़ा, ओरछापाल, बालेबेडा और डोण्डरीबेड़ा सहित दर्जनों ग्राम के लोग सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ सकेंगे। पैदल चलने को जो लोग मजबूर थे अब सायकल, मोटर साइकिल और अन्य वाहन से कम समय में अपना रास्ता तय कर सकेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय