Tuesday, October 20th, 2026

नगर पालिका नरसिंहपुर के सहायक यंत्री शिवहरे निलंबित

भोपाल

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद् नरसिंहपुर के सहायक यंत्री अभिषेक शिवहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिवहरे को शासकीय कार्य समय-सीमा में नहीं करने तथा बिना सक्षम स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में शिवहरे का मुख्यालय सम्भागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय जबलपुर रहेगा। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

 

#यंत्री शिवहरे निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय