Saturday, October 24th, 2026

नगर निगम कर्मचारी का हड़ताल, सफाई ठप, डाकबंगला चौराहे पर फेंका कचरा

पटना
पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण मोहल्लों में कूड़ा उठाव करने वाली गाड़ियां नहीं आयी. इसके कारण कूड़ा प्वाइंट पर कूड़े का ढेर जमा हो गया है. इधर, हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगे नहीं मांगी जायेगी हम हड़ताल पर रहेंगे.

इससे पहले देर शाम तक पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी वार्ता के लिए नगर निगम प्रशासन के बुलाये जाने का इंतजार करते रहे. लेकिन जब उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तब कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अपना आंदोलन तेज करने का फैसला किया. ड़ताली चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह में सभी अंचलों में पहुंच कर कूड़ा उठाव कार्य को स्थगित कर दिया. आक्रोशित कर्मचारियों ने बांकीपुर अंचल कार्यालय के सामने कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव भी किया. वे करीब एक घंटे तक वहां फंसे रहे. इसके अलावा कंकड़बाग अंचल कार्यालय में हड़ताली कर्मियों ने ताला लगा दिया.

इसके बाद प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का कर्मचारियों ने पुतला दहन भी किया. संघ के अध्यक्ष पीके आजाद भारतीय, महासचिव नंदकिशोर दास, कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण दास, उपाध्यक्ष सूरज राम आदि ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा. चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ की ओर से चल रही हड़ताल का समर्थन पटना नगर निगम कामगार यूनियन ने भी किया है.

 

#Municipal employee's strike

Source : Agency

पाठको की राय