Tuesday, October 20th, 2026

एमआर-5 कारिडोर का निर्माण भी करेगा नगर निगम

इंदौर
 नगर निगम अब इंदौर वायर फैक्टरी चौराहा से सुपर कारिडोर के बीच प्रस्तावित एमआर-5 भी बनाएगा। मास्टर प्लान में इसकी चौड़ाई 45 मीटर प्रस्तावित है। यह सड़क 5.60 किलोमीटर लंबी है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने मंगलवार को सड़क का दौरा कर अधिकारियों को सर्वेे शुरू कर बाधाएं चिह्नित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण की अनुमानित लागत 55 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एमआर-5 बनने से शहर को सुपर कारिडोर केे लिए नई मेजर रोड मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त नेे अफसरों से कहा कि सड़क की तय चौड़ाई में जहां-जहां नए निर्माण हुए हैं, उन्हें चिह्नित करनेे के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि अब वहां किसी तरह के नए निर्माण नहीं हों। उन्होंने अफसरों को तय चौड़ाई में हुए निर्माणों, अतिक्रमणों या अवैध निर्माणों, सड़क पर बन रही नई कालोनियों के अतिक्रमणों को सर्वे मेें दर्ज कर उनका रिमूवल करने के निर्देश दिए।

आयुक्त सुपर कारिडोर चौराहा, बिजासन माता मंदिर, व्यास पुल और एयरपोर्ट रोड भी देखने गईं। उन्होंने दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण के संबंध में खर्च का आकलन कर इस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सिटी इंजीनियर अशोक राठौर, सहायक यंत्री अशोक जायसवाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पहले आइडीए बनाने वाला था

एमआर-5 का निर्माण पहले आइडीए करने वाला था, लेकिन पिछले दिनों शासन ने गैरयोजना मद के कार्यों केे संबंध में दिए गए नए दिशानिर्देशों के कारण मामला उलझ गया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यही वजह है कि सड़क निर्माण अब आइडीए के बजाय नगर निगम से कराने की तैयारी हो रही है। एमआर-5 केे साथ निगम एमआर-4 का भी सर्वे कर रहा है।

 

#एमआर-5 कारिडोर

Source : Agency

पाठको की राय