Sunday, October 25th, 2026

नगर निगम सामान्य सभा की बैठक 11 को


रायपुर

नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 11 अगस्त को प्रात: 11 बजे नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत की गयी है।

सभापति श्री प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में आहुत नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के प्रारम्भ में नियमानुसार निर्धारित एक घण्टे की अवधि में प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी. इसके पश्चात नगर निगम की एमआईसी द्वारा बैठकों में लिये गये संकल्पों पर शासकीय नियमानुसार निर्धारित एजेंड़ों पर क्रमवार नियत एजेंडावार नियमानुसार चर्चा एवं विचार - विमर्श किया जायेगा. उक्त जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के सचिव श्री विनोद पाण्डेय ने दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय