Thursday, October 22nd, 2026

नगर निगम द्वारा वर्षा में खराब हुई सड़कों की बेहतर मरम्मत का कार्य निरंतर जारी

भोपाल
नगर निगम भोपाल द्वारा वर्षा के कारण खराब हुई सड़कों की बेहतर ढंग से मरम्मत का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी तारतम्य में निगम के अमले ने युद्ध स्तर पर सड़कों को बेहतर ढंग से मरम्मत एवं सुधारने का कार्य जारी रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के मुख्य/पहुंच मार्गों सहित अन्य मार्गों की सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य किया। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित क्षेत्रों के सहायक यंत्री, उपयंत्री व यांत्रिक विभाग का अमला निरंतर कार्यों की माॅनीटरिंग करते हुए तेज गति से कार्य सम्पन्न करा रहा है।
    
निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चैधरी द्वारा नागरिकों के आवागमन की सुगमता के दृष्टिगत वर्षा के कारण खराब हुई शहर की सड़कों को तत्काल बेहतर ढंग से सुधारने संबंधी निर्देशों के परिपालन में निगम के यांत्रिक विभाग द्वारा सोमवार को भी सड़कों के गड्ढे़ भरने व आवश्यकतानुसार डामर अथवा सीमेंट क्रांकीटीकरण करने का कार्य किया गया। निगम के यांत्रिक विभाग के अमले ने होशंगाबाद रोड स्थित विभिन्न मार्ग, एमप्रीगेट के पास, व्यापम चैराहा, हबीबगंज, आर.आर.एल तिराहा, साकेत नगर की विभिन्न सड़कों सहित शहर के अन्य प्रमुख मार्गों की मरम्मत एवं रेस्टोरेशन का कार्य भी कराया गया।
    
निगम आयुक्त श्री चैधरी के निर्देश पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित क्षेत्रों में यांत्रिक शाखा के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री व अन्य यांत्रिक अमला सड़कों की मरम्मत कार्य की निरंतर माॅनीटरिंग कर रहा है और मानक स्तर की गुणवत्ता के अनुसार कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करा रहे है।      

 

#Municipal Corporation

Source : Agency

पाठको की राय