Friday, October 23rd, 2026

माता कौशल्या मंदिर समारोह स्थल का नगर निगम ने किया साफ

रायपुर
माता कौशल्या मंदिर, चंदखुरी में आयोजित तीन दिवसीय समारोह में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए रायपुर नगर निगम की टीम आज दूसरे दिन भी जुटी रही। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने एक भव्य एवं रंगारंग समारोह में कल शाम इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रथम चरण का लोकार्पण किया है। महापौरएजाज ढेबर के निर्देश पर रायपुर नगर निगम की टीम सुबह से देर रात तक सफाई कार्य में जुटी हुई है और इसके लिए शिफ्ट में सफाई कमिंर्यों की ड्यूटी यहां लगाई गई है।

नगर निगम का विशेष सफाई अमला आज दूसरे दिन भी सुबह से चंदखुरी पहुंच मार्ग, पुलिस एकेडमी मैदान सहित मंदिर परिसर एवं आयोजन के चलते आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे की भी साफ-सफाई में जुटा रहा। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यह टीम आगंतुकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए भी प्रेरित कर रही है। आगंतुकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सफाई कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

 

#Municipal Corporation

Source : Agency

पाठको की राय