Tuesday, October 20th, 2026

मुंगेली : आरोपियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो बंद रहेंगी शराब की दुकानें

मुंगेली.

मुंगेली में शराब दुकान कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ था। घटना के चार-पांच दिन बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कर्मचारियों ने पुलिस अधिक्षक व कलेक्टर के नाम सहायक आयुक्त आबकारी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही जिले की समस्त शराब दुकान बंद करने दी चेतावनी दी है।

सुपरवाइजर परमेश्वर धिरही ने बताया कि 18 नवंबर को रात्रि 10 बजे देशी, विदेशी मदिरा दुकान दाऊपारा के कर्मचारी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी दाऊपारा सतनाम भवन के पास पहले से घात लगाकर बैठे 15-20 लोगो ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर लाठी, रॉड, ईंट पत्थर से लेस थे। हमले में तीन सेल्समेन मेशराम खुटे, सीतेश कुर्रे व दीपक परिहार लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने जातिगत गाली देते हुए मारपीट की। घायलों को छह से 14 टांके सिर पर लगे हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस द्वारा सामान्य धाराओं पर ही अपराध दर्ज किया गया है, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। ज्ञापन के माध्यम से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कि गई है। कार्रवाई नहीं होने पर जिले के समस्त मदिरा दुकान को बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिले में कार्यरत देशी/विदेशी/कंपोजिट मदिरा दुकानों के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

#If action is not taken against

Source : Agency

पाठको की राय