Tuesday, October 20th, 2026

मुनव्वर राणा ने कहा-अगर योगी आएगा तो मैं पलायन कर दूंगा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं।  ऐसे में सभी पार्टियां बढ़-चढ़ कर चुनाव प्रचार करने में जुटी हैं।  साथ ही सभी पार्टियां अलग-अलग मुद्दे को लेकर वोटर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।  इस चुनावी सीजन में जिन्ना-पाकिस्तान का मुद्दा भी खूब उठता दिख रहा है।  इसको लेकर अब मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'जनता असल मुद्दों पर गौर कर वोट डालेगी।  ये जिन्ना-पाकिस्तान से चुनावों का क्या लेना-देना है? इससे किसी भी पार्टी को कुछ हासिल नहीं होगा। ' उन्होंने आगे कहा, 'पहले बैरिस्टर का नाम लिया जा रहा था तो जिन्ना का नाम आना ही था। ' साथ ही राणा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, 'अभी हम बोलेंगे कि हम 'आराम' कर रहे हैं तो ये बोल ने लगेंगे कि हमारे राम में आप 'आ' क्यों रहे हैं।  

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने तो चीन के डर से शुगर को चीनी बोलना ही बंद कर दिया है।  वहीं, पलायन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं पहले ही बोल चुका हूं अगर योगी आएगा तो मैं पलायन कर दूंगा।  इस बात को स्पष्ट तौर पर नोट कर लिया जाए।  उन्होंने ये भी कहा कि, अगर कैराना से 10 हिंदुओं के पलायन का जिक्र किया जाता है तो हजारों मुसलमान भी यहां से पलायन कर रहे हैं जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि, मुसलमान ने अपने घरों में छुरी तक रखना बंद कर दिया है कि पता नहीं कब योगी उनको बंद करवा दें।

 

 

#Munawwar Rana

Source : Agency

पाठको की राय