मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक : सबसे लंबा समुद्री पुल तैयार, 12 जनवरी को पीएम करेंगे उद्घाटन
मुंबई.
देश की सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का प्रधानमंत्री मोदी आध्यात्मिक प्रणेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। 6 लेन वाले पुल की कुल लंबाई 21.8 किमी है। इसका 16.5 किमी. हिस्सा समुद्र और शेष 5.5 किमी. हिस्सा जमीन पर है।
एमटीएचएल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को पुल का निरीक्षण किया, इसके बाद उद्धाटन की तिथि की घोषणा की। पुल को एमएमआरडीए ने निर्मित किया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना से मुंबई के शिवड़ी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। यह आर्थिक राजधानी का चेहरा बदल देगा।
#Longest sea bridge#Mumbai Trans Harbor Link

पाठको की राय