Sunday, October 25th, 2026

पहली बारिश में ही मुंबई बेहाल, जलजमाव से जीवन अस्त-व्यस्त 

 नई दिल्ली 
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दी और पहले ही दिन भारी बारिश से देश की वित्तीय राजधानी तथा उसके उपनगरों में कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क याातायात के साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर तथा रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक खराब मौसम रहने की भविष्यवाणी की है। साथ ही राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की 15 टीमों को महाराष्ट्र के तटीय जिलों में तैनात किया गया है।

भारी बारिश के कारण मुंबई के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया और इसके कारण यातायात पुलिस को चार सबवे बंद करने पड़े वहीं कई चालकों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुयीं जो केवल स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए चल रही हैं।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) पश्चिमी उपनगर सोमनाथ घरगे ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमने कुछ स्थानों पर दो फुट तक पानी भर जाने के कारण चार सबवे बंद कर दिए हैं। हालांकि, एसवी रोड, लिंकिंग रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात सुचारू है।

 

#पहली बारिश

Source : Agency

पाठको की राय