Saturday, October 24th, 2026

सफर के साथ-साथ जिंदगियां भी बचा रही मुंबई लोकल

मुंबई
महाराष्ट्र की राजाधानी मुंबई में गुरुवार को लोकल ट्रेन के जरिए लिवर और किडनी को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक सफलतापूर्वक पहुंचाया गया। इन दोनों अंगों को ट्रेन के जरिए ठाणे जिले के कल्याण स्टेशन से दादर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में एक घंटे सात मिनट का समय लगा। ब्रेन डेड डोनर की किडनी और लिवर को कल्याण के एक निजी अस्पताल से परेल के अस्पताल में पहुंचाया गया। मानव अंग को एक जगह से दूसरे जगह स्थानांतरित करने वाली टीम में डॉक्टर के अलावा, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान, कल्याण और दादर रेलवे स्टेशन के मास्टर और कुछ कर्मचारी शामिल थे।स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने भीड़ को हटाने का काम किया। टीम सीआर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्रेन डेड डोनर के लिवर और किडनी को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की पूरी व्यवस्था की थी। मध्य रेलवे ने भी अपने ट्वीट के जरिए फोटो शेयर करते हुए कहा इसकी जानकारी दी है। मध्य रेलवे की ओर से शेयर किए गए फोटो में डॉक्टर, आरपीएफ के जवान और अन्य लोग नजर आ रहे हैं। इससे पहले साल 2019 में जोनल रेलवे ने एक लिवर को पहुंचाने में ठाणे से दादर तक ले जाने में मदद की थी।
 

 

#Mumbai local

Source : Agency

पाठको की राय