Thursday, October 22nd, 2026

पंड्या, बुमराह सहित इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुम्बई इंडियंस : हरभजन

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए मुंबई इंडियंस टीम कप्तान हार्दिक पंड्या के अलावा प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रिटेन करेगी। पिछले दो से तीन वर्षों में टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। ऐसे में इस बार टीम के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। हरभजन ने ये भी कहा कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में बरकरार रखा जाना चाहिये। हरभजन ने युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उसे भी टीम में रखा जाना चाहिये। इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर नेहल वढेरा को भी रखना चाहिये।
हरभजन ने कहा कि मुंबई ने पिछले दो से तीन साल में अच्छा नहीं खेला है जबकि वह एक चैंपियन टीम रही है। मेरा मानना है कि वे निश्चित रूप से एक मजबूत टीम बनाना चाहेंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि वे इस साल अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं जोड़ेंगे। पिछले साल, उन्होंने पंड्या को कप्तान बनाया था। ऐसे में मुझे लगता है कि उन्हें निश्चित रूप से बरकरार रखा जाएगा। वहीं रोहित को लेकर कहा कि उन्होंने हाल ही में कप्तान के रूप में विश्व कप जीता है, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें भी बरकरार रखा जाना चाहिए। इन चारों के अलावा यदि कोई पांचवां खिलाड़ी है, तो वो है तिलक। तिलक उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो भविष्य में मुंबई इंडियंस के लिए मैच विजेता होंगे। वहीं गेंदबाजी में नेहल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वह एक अनकैप्ड खिलाड़ी है, इसलिए उसे शामिल किया जाना चाहिए।
दूसरी ओर पंजाब किंग्स के लिए संभावित आईपीएल रिटेंशन को लेकर कोच टॉम मूडी ने कहा कि वह इसके जरिये कुछ अच्छे अनकैप्ड खिलाड़ियों को सुरक्षित करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के लिए मुझे नहीं लगता कि मैं किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करूंगा, निश्चित रूप से कैप्ड खिलाड़ियों को नहीं पर मैं अर्शदीप सिंह, सैम कुरेन और रबाडा जैसे खिलाड़ियों के लिए राइट-टू-मैच विकल्प का उपयोग करना चाहूंगा। इसके अलावा जितेश शर्मा के लिए मैं नीलामी में राइट-टू-मैच का उपयोग करने पर विचार करूंगा। इसके साथ ही जब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात आती है, तो कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं नीलामी से पहले सुरक्षित करना चाहूंगा।

 

 

#IPL Mumbai Indians team

Source : Agency

पाठको की राय