Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2023 में छक्कों के रिकॉर्ड के मामले में मुंबई इंडियंस टॉप पर

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में लग रहा है बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले है। लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम को अगर छोड़ दें, तो बाकी मैदानों पर रनों का अंबार खड़ा हुआ है। एक और बात इस आईपीएल में तय होती नजर आ रही है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम के लिए कोई भी टारगेट सेफ नहीं है। 200+ लक्ष्य का पीछा भी इस तरह से हो रहा है, मानो यह एकदम कॉमन बात है। मुंबई इंडियंस ने तो लगातार दो मैचों में 200+ टारगेट सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। आईपीएल 2023 में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के अभी तक मुंबई इंडियंस ने ही लगाए हैं, इस मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटन्स हालांकि काफी पीछे हैं।

मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी टीम है, इस सीजन में जिसने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 62 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 छक्के लगाए हैं। फिर 40 छक्कों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नंबर आता है। राजस्थान रॉयल्स 35 छक्कों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

पंजाब किंग्स के खाते में ऐसे 33, लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खाते में 30, गुजरात टाइटन्स के खाते में 26, चेन्नई सुपरकिंग्स के खाते में 19, सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 13 और दिल्ली कैपिटल्स के खाते में ऐसे 12 छक्के हैं। आईपीएल 2023 में अभी तक कुल 694 छक्के लग चुके हैं।

 

 

#IPL 2023

Source : Agency

पाठको की राय