Sunday, October 25th, 2026

मुंबई: स्लम एरिया में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुई घटना

मुंबई
महाराष्ट्र में सिलिंडर ब्लास्ट से हुए धमाके से आग लगने की बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। यह घटना मुंबई के री रोड एरिया स्थित झुग्गी बस्ती की बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के वाहन वहां पर पहुंच गए हैं। अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।  घटना का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर लग रहा है कि घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई है। वीडियो में तेज आग की लपटें उठती दिख रही हैं। इसके अलावा आसमान में धुआं भरा दिखाई दे रहा है। 

 

#Mumbai

Source : Agency

पाठको की राय