Wednesday, October 21st, 2026

औद्योग‍िक क्षेत्र परवाणू में बहुमंजिला भवन गिरा, दो लोग दबे

परवाणू
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में मंगलवार दोपहर बाद एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। हादसा डेढ़ बजे के करीब पेश आया है। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है दो लोग अंदर फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है एक नामी कंपनी की यह पुरानी इमारत थी। अचानक चार मंजिला पुरानी इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। परवाणू के सेक्टर दो में अचानक चार मंजिला इमारत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के भवनों व लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस थाना के नजदीक गिरी इस इमारत में अभी तक दो लोगों के फंसे होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों सहित दमकल विभाग के कर्मचारी, सहायक आयुक्त परवाणू, नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष समेत अन्य मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस व फायर विभाग के कर्मचारियों ने इमारत में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है भवन पुराना था, इसमें कुछ लोग ही रहते थे। अब प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही हकीकत से पर्दाफाश हो पाएगा। स्‍थानीय लोगों सहित प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुट गया है।

 

 

#Multi-storey

Source : Agency

पाठको की राय