Friday, October 23rd, 2026

लखनऊ के मेट्रो सिटी में मुख्तारी अंसारी की पत्नी का एक करोड़ का फ्लैट जब्त

लखनऊ
मेट्रो सिटी में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी का फ्लैट बुधवार को गाजीपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई गिरोहबंद अधिनियम के तहत धारा 14 (1) के तहत की गई है। इस फ्लैट की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इस फ्लैट को सील कर तहसीलदार सदर को चाबी सौंप दी गई है।  महानगर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक ओपी सिंह के मुतबाकि गाजीपुर पुलिस की एक टीम बुधवार शाम चार बजे मेट्रो सिटी पहुंची थी। यहां टॉवर नम्बर-20 के 10 वें माले पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी का फ्लैट है। इसे गाजीपुर पुलिस ने सील कर दिया। फिर करीब 20 मिनट तक मेट्रो सिटी परिसर में कुर्क करने की इस कार्रवाई की मुनादी भी करायी गई। गाजीपुर डीएम के द्वारा गिरोहबंद अधिनियम के तहत हुई इस कार्रवाई के बारे में लाउडस्पीकर से घोषणा भी की गई। सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम लौट गई। इस दौरान तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, महानगर पुलिस भी मौजूद रही।

एक दिन पहले गाजीपुर में भी हुई कार्रवाई
एम्बुलेंस प्रकरण के बाद मुख्तार और उसके परिवार के खिलाफ यह एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को गाजीपुर जिले में पुलिस ने सैयदबाड़ा स्थित उसके आवास को पुलिस ने कुर्क करने के लिये जब्त किया था। इसके पहले हजरतगंज के डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के नाम से दर्ज दो टावर को भी ढहाया जा चुका है।
 

 

#लखनऊ

Source : Agency

पाठको की राय