Thursday, October 22nd, 2026

मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: नवादा में जिला पार्षद बने पूर्व मंत्री राजबल्‍लभ यादव के भतीजे

पटना
बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण की मतगणना जारी है। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद से ही नतीजे आने लगे हैं। अभी तक की बात करें तो कई सिटिंग उम्‍मीदवार हार गए हैं। बक्सर में हत्या व अपहरण के कई मामलों में आरोपित व यूपी की जेल में बंद गुड्डू राय की पत्नी तीसरी बार डेहरी पूर्वी से पंचायत समिति सदस्‍य का चुनाव जीत गईं हैं। सिवान में सिटिंग विधायक के बेटे की मुखिया के चुनाव में हार हुई है तो सहरसा में पूर्व विधायक की पत्‍नी विजयी हुईं हैं। मतगणना में 25 हजार 247 सीटों के लिए 92,376 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला होगा। इसके पहले आठवें चरण में 3,356 उम्‍मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बीते बुधवार को राज्‍य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आठवें चरण के मतदान में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

 

 

#Mukhiya Election Result

Source : Agency

पाठको की राय