Wednesday, October 21st, 2026

शरीर को ठंडा करने, स्‍ट्रेस दूर करने, थकान मिटाने, सिर दर्द दूर करे मड थेरेपी

इन दिनों लोग अपने आप को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए कई थेरेपी का भी सहारा लेते हैं। दरअसल, प्राकृतिक चिकित्‍सा लोगों को अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्‍ट्स से बचाता है। प्राकृतिक चिकित्‍सा से आप ने केवल सेहतमंद रहते हैं बल्कि आपकी स्किन और बालों में भी बेहतरीन बदलाव नज़र आने लगते हैं। साथ ही यह कई कई गंभीर बीमारियों से भी आपका बचाव भी कर सकते हैं। इन्‍हीं प्राकृतिक चिकित्‍सा में से एक है मड थेरेपी। मड थेरेपी में शरीर को डिटॉक्‍स कर मानसिक और शारीरिक रूप से भी काफी फायदा पहुंचाता है। शरीर को ठंडा करने, स्‍ट्रेस दूर करने, थकान मिटाने, सिर दर्द दूर करने में भी मड थेरेपी काफी उपयोगी है।

मड थेरपी में ख़ास मिटटी का होता है इस्तेमाल
मड थेरपी के लिए मिटटी जमीन से करीब 4 से 5 फीट नीचे से निकाली जाती है। इस मिट्टी में कई मिनरल्‍स और एक्टिनोमाइसिटेस मिलाए जाते हैं। इस मिट्टी रूखी नहीं बल्कि मक्‍खन की तरह स्‍मूथ होती है। इसका पेस्‍ट बनाकर शरीर के अंगों पर लेप लगाया जाता है।

मड थेरेपी के स्वास्थ्य लाभ
यह शरीर को ठंडा करने, ब्लड परेशा कंट्रोल करने, स्‍ट्रेस दूर करने, सिर दर्द दूर करने में भी काफी फायदेमंद है। मड थेरेपी प्राकृतिक चिकित्सा के प्रमुख अंगों में से एक माना जाता है। इसकी मदद से कब्ज की समस्‍या, अत्‍यधिक तनाव, सिर में दर्द, नींद ना आना या अनिद्रा ही नहीं, स्किन डिजीज का भी ट्रीटमेंट किया जाता है। अगर मड बाथ किया जाए तो यह स्किन, मसल्‍स, ज्‍वाइंट और दिमाग के लिए मेडिसीन की तरह काम करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय