एमटेक और एमप्लान के स्टूडेंट्स को छोड़ना होंगे हॉस्टल, आनलाइन होगी पढाई
भोपाल
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) के पीजी प्रथम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थियों को 15 जनवरी तक हॉस्टल खाली करना होंगे। एमटेक और एम.प्लान की क्लास आॅनलाइन मोड पर संचालित की जाएंगी। यह व्यवस्था सिर्फ प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए बनाई गई। कोरोना संक्रमण से बचने विद्यार्थियों को घर से क्लास अटैंड करना होगी। पीएचडी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का कोर्सवर्क भी आॅनलाइन कराया जाएगा। एमटेक और एमप्लान के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों कैंपस में रहने का विकल्प दिया गया है। वे अपने सुपरवाइजर से संपर्क कर रिसर्च वर्क जारी रख सकते हैं। हॉस्टल में 50 से कम विद्यार्थी होने की दशा में उन्हें स्वयं खाने के इंतजाम करना होंगे। वे कैंटीन में भी खाना खा सकते हैं। मेनिट में एंडटर्म एग्जाम आॅफलाइन होंगे।

पाठको की राय