Wednesday, October 21st, 2026

एमएस धोनी ने IPL से संन्यास पर दिया बड़ा बयान, बताया कब और कहां खेलेंगे लास्ट मैच

चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह साफ कर दिया है कि वे कम से कम एक और सीजन में अपनी पसंदीदा पीली जर्सी पहनेंगे और 'व्हिसल पोडु (सीएसके के फैन्स)' सेना निश्चित रूप से उन्हें अपने प्रिय चेपॉक मैदान में 'विदाई मैच' खेलते हुए देखे सकेंगे। धोनी के संन्यास को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन उन्होंने पहली बार मंगलवार को साफ संकेत दिए हैं कि वे आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि आईपीएल की अगली नीलामी में टीम में बड़ा बदलाव होगा। धोनी ने 'इंडिया सीमेंट्स' के 75वें साल के जश्न के मौके पर फैन्स से बात करते हुए कहा, 'जहां तक संन्यास की बात है तो आप आ सकते हैं और मुझे सीएसके के लिए खेलते हुए देख सकते हैं और यह मेरा आखिरी मैच हो सकता है। आपको अभी मुझे विदाई देने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है कि हम चेन्नई में खेलेंगे और वहां फैन्स से मिल सकते हैं।' अगर सूत्रों की मानें तो सीएसके अगली नीलामी के लिए तीन खिलाड़ियों कप्तान धोनी, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन करेगी।

बता दें कि धोनी ने 2019 के बाद चेन्नई में आईपीएल का मैच नहीं खेला है। धोनी ने कहा कि वे संन्यास के बाद बॉलीवुड का रुख करने का मन नहीं बना रहे हैं। एक फैन्स के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं कि बॉलीवुड वास्तव में आसान नहीं है। जहां तक विज्ञापनों का सवाल है तो मैं उन्हें करने में खुश हूं। जब फिल्मों की बात आती है, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही कठिन पेशा है और इसे करना बहुत मुश्किल है।'
 

 

#MS Dhoni

Source : Agency

पाठको की राय