Friday, October 23rd, 2026

एमएस धोनी अपना 41वां बर्थडे मनाने पहुंचे इंग्लैंड

 नई दिल्ली
 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसी 7 जुलाई को 41 साल के होने जा रहे हैं और अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए वे इंग्लैंड पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर माही की कुछ तस्वीरें पोस्ट करके दी है। पत्नी साक्षी ने बताया है कि धोनी लंदन पहुंच गए हैं। धोनी और उनका परिवार इस समय वेकेशन पर है, जहां वे अपना जन्मदिन भी मनाने वाले हैं।

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही नजर आते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, जहां फ्रेंचाइजी ने उनको 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 2022 में भी धोनी सीएसके के लिए खेले और 2023 में भी खेलते नजर आएंगे। धोनी ने सीजन से पहले कप्तानी रविंद्र जडेजा को हैंडओवर कर दी थी, लेकिन बाद में खुद उनको कप्तानी करनी पड़ी।

बता दें कि धोनी अभी तक रांची स्थित अपने घर पर थे और आईपीएल के बाद कुछ एडवर्टाइजिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आए थे। इस बीच एक खबर ये भी आग की तरह फैली कि एमएस धोनी के घुटने में चोट है और वे इसके इलाज के लिए एक वैद्य के पास पहुंचे, जो 40 रुपये में एक खुराक देता है। धोनी कई बार उससे दवा ले चुके हैं। इसकी जानकारी तब सामने आई, जब सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें उनकी सामने आईं।

 

 

#एमएस धोनी

Source : Agency

पाठको की राय