Tuesday, October 20th, 2026

Mrunal Thakur के बोल्ड फोटोशूट से छूटे फैंस के पसीने

 एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्म जर्सी के बाद से मृणाल को एक अलग ही पहचान मिली है। काफी कम लोग जानते हैं कि मृणाल छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक देख फैंस के पसीने छूट गए हैं।


मृणाल का बोल्ड अवतार

मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। ये फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि मृणाल बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। मृणाल ने अपने इस लुक में डीप नेक ब्रालेट टॉप पहना हुआ है।

 

इसके साथ उन्होंने मैचिंग लूज ट्राउजर और श्रृग, वहीं खुले और मैसी हेयर उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। फोटोशूट में मृणाल अलग-अलग तरह के हाॅट पोज दे रही हैं। इस वक्त मृणाल अपना वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।


शेयर किया नया फोटोशूट

मृणाल की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस फोटोज पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आपको देखकर हमारा भी वेकेशन पर जाने का मन कर रहा है।

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आप बहुत खूबसूरत हैं। फैंस मृणाल की काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें हॉट, गॉर्जियस, ब्यूटीफुल बता रहे हैं।

 

#Mrunal Thakur

Source : Agency

पाठको की राय