Tuesday, October 20th, 2026

जनसंपर्क विभाग में कार्यरत वाहन चालक श्री राजू कोल शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए

रीवा
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय रीवा में वाहन चालक के पद पर पदस्थ रहे श्री राजू कोल आज अपनी शासकीय सेवा की अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक संजय सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी उमेश तिवारी, शिवप्रसन्न शुक्ला एवं अरूण मिश्रा ने शॉल एवं श्रीफल से श्री कोल का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि श्री राजू कोल ने लगभग 30 वर्षों से अधिक समय तक जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दीं।

लगन, मेहनत एवं समय के पाबंद श्री राजू कोल कुशलतापूर्वक कार्य करते हुए अपने शासकीय दायित्व से आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर तिवारी, प्रताप सिंह अहिरवार, कामता प्रसाद नापित, मो अबरार, रामानुज वर्मा, श्रवण श्रीवास्तव, अखिलेश कुशवाहा, पिंटू कोल, रामदीन चौधरी, राजभान कोरी, बुद्धसेन त्रिपाठी, बब्लू विश्वकर्मा, विनीत रावत, ऋतिक विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय