Tuesday, October 20th, 2026

इंदौर में एमआर-12 सड़क का निर्माण कई हिस्सों में होगा

इंदौर
पूर्वी बायपास को उज्जैन रोड से जोड़ने वाली मेजर रोड-12 (एमआर-12) को अलग-अलग हिस्सों में बनाने की कवायद शुरू हो गई है।  बायपास से कैलोद हाला तक तीन किलोमीटर के हिस्से का भूमिपूजन किया गया। 13 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सांवेर रोड वाले हिस्से में 300 मीटर लंबाई तक निर्माण हो चुका है। हालांकि सड़क की चौड़ाई की जद में कई बाधक निर्माण भी है, लेकिन उस हिस्से में सड़क बनाने की अभी योजना पर कोई काम नहीं हुआ।

इन इलाकों से होकर गुजरेगी सड़क

-एमआर-12 रोड शहरी सीमा पर बन रही है। ज्यादातर हिस्सों में नई बसाहट भी शुरू होने लगी है।

- यह सड़क उज्जैन रोड पर लवकुश चौराहा से पहले सुपर कारिडोर से जुड़ेगी।

- भौंरासला, भांगिया, शकरखेड़ी, कैलोदहाला, तलावली चांदा और अरंडिया बायपास पर जुड़ेगी।

 

फिलहाल तीन हिस्सों में बन रही

1 -स्कीम-139 और 169-ए में 300 मीटर लंबाई में आइडीए सड़क बना रहा है।

2 - एक किमी लंबाई में एबी रोड से कैलोदहाला रेलवे क्रासिंग तक निर्माण जारी है।

3 - 13 करोड़ की लागत से चार किलोमीटर लंबाई में बायपास से एबी रोड तक सड़क दो-तीन दिन में बनने लगेगी।

 

800 से ज्यादा बाधक निर्माण

-इस सड़क में 800 से ज्यादा बाधक निर्माण भी हैं। जहां ज्यादा बाधाएं हैं, वहां अभी सड़क बनाने का फैसला नहीं हुआ।

- आइडीए ने पहले एमआर-4 और एमआर-9 का निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया। इसे अब नगर निगम बनाएगा। आइडीए निर्माण के बदले राशि देगा।

-एमआर-3 और एमआर-5 का निर्माण भी आइडीए नहीं कर सका। उसे अब निगम बनाएगा।

आंकड़ों में

13 करोड़ रुपये होंगे खर्च

14 किमी की लंबाई है सड़क की

30 मीटर चौड़ाई में होगा सड़क का निर्माण

300 मीटर लंबाई तक निर्माण हो चुका है सांवेर रोड वाले हिस्से में

 

#इंदौर में एमआर-12 सड़क

Source : Agency

पाठको की राय