MPSOS के छात्रों कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षा जून में
भोपाल
राज्य शासन द्वारा MP School कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र जो बिना कक्षा उत्तीर्ण की स्कूल छोड़ चुके हैं। उन्हें एक बार फिर से स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) से 10वीं और 12वीं के परीक्षा में सम्मिलित होने के अवसर दिए जाएंगे।
राज्य शिक्षा विभाग के मुताबिक इन विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम ही लागू किए जाएंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान मध्यप्रदेश की सेकंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्तर के ड्रॉपआउट छात्रों की सूची वाले डेटाबेस के नाम होना चाहिए। वैसे छात्र को ही एमपी ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी जाएगी।
वही ऐसे छात्र, जिनके नाम डेटाबेस में नहीं हैं लेकिन उनका नाम ड्रॉपआउट की लिस्ट में है। जिला स्तरीय संकलन केंद्र पर संपर्क कर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणीकरण के साथ ही डेटाबेस में शामिल किए जाएंगे। ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पात्र होंगे।
वहीं आवेदन एमपी ऑनलाइन के जरिए करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को अपने साथ अंतिम परीक्षा में शामिल हुए हैं कि मूल अंकसूची और फोटो पहचान हेतु दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण सूचना
परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट mpsos.nic.in, mponline.gov.in, मोबाइल एप MPSOS से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की समय सारणी आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
#MPSOS students class 9th to 12th exam in June

पाठको की राय