Tuesday, October 20th, 2026

एमपी का लाल राजपथ पर दिखाएगा बाइक पर हैरतअंगेज करतब

शिवपुरी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर शिवपुरी का लाल बाइक पर हैरत अंगेज करतब दिखाएगा. सुनील कुशवाह भारतीय तिब्बत सीमा पर बतौर इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे हैं. वह डेयर डेविल टीम का हिस्सा हैं और शिवपुरी के एकमात्र ऐसे जांबाज हैं जिसे राजपथ पर होने वाले इस इवेंट के लिए देश भर के 150 जबानों में शामिल किया गया है. बाईक सवारों की जांबाज टीम द्वारा कुल 10 प्रकार के फार्मेशन दिखाए जाएंगे. जिनमें बॉर्डर मैन सेल्यूट, बार एक्सरसाइज, हिमालय का प्रहरी, पवन चक्की, लोटस व पिरामिड आदि शामिल हैं.

चैलेंज लेना है पसंद
सुनील कुशवाह का चयन आईटीबीपी में होने से पहले एमपी पुलिस में बतौर कांस्टेबल हो चुका था, कुछ महीने सेवाएं भी दीं लेकिन वह जिंदगी के हर मोड़ पर चैलेंज लेना चाहते थे इसलिए उन्होंने फोर्स की नौकरी करना बेहतर समझा. वहीं सुनील का परिवार व्यापार से जुड़ा है, लेकिन उन्होंने बिजनेस करने के बारे में कभी नहीं सोचा.

 

 

#MP

Source : Agency

पाठको की राय