Thursday, October 22nd, 2026

MPPSC SES Exam 2020 उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 8 नवंबर को जारी होंगे

भोपाल
 MPPSC के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कई बार निरस्त होने के बाद आख़िरकार एक बार फिर राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 (state engineering service exam 2020) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी और परीक्षा (exam) के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (admit card) 8 नवंबर को उपलब्ध होंगे।

आधिकारिक अधिसूचना में आयोग का कहना है कि परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर, उज्जैन, ग्वालियर और सतना जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 3 नवंबर को उनके पंजीकृत ई-मेल पते के माध्यम से परीक्षा शहर के बारे में सूचित किया जाएगा।

 

MPPSC SES Exam 2020 का एडमिट कार्ड 8 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in और mppsc.nic.in पर जारी किया जाएगा। MPPSC इंजीनियरिंग सेवा 2020 परीक्षा अधिसूचना 29 दिसंबर, 2020 को जारी की गई थी। MPPSC राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी को शुरू हुई और 24 फरवरी, 2021 को समाप्त हुई।

इस MPPSC भर्ती अभियान से मध्य प्रदेश राज्य में विभिन्न विभाग में 79 इंजीनियरिंग रिक्तियों को भरा जाएगा। पहले इंजीनियरिंग सेवा के लिए परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था और 13 जून 2021 को आयोजित किया जाना था लेकिन अगली सूचना तक फिर इसे स्थगित कर दिया गया था।

 

 

#MPPSC SES Exam

Source : Agency

पाठको की राय