Monday, October 19th, 2026

MPPSC में एडीपीओ के 92 पद पर भर्ती

इंदौर
 प्रदेश में फिर से सरकारी वकीलों की नियुक्ति प्रक्रिया होने जा रही है। पीएससी ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) के चयन के लिए प्रक्रिया घोषित कर दी है। गृह विभाग के अंतर्गत द्धितीय श्रेणी अधिकारी के इन पदों के लिए पीएससी पहले लिखित परीक्षा फिर इंटरव्यू लेगा। दोनों दौर में सफल होकर चुने गए प्रावीण्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जाएगी। पीएससी ने कुल 92 पद जारी किए हैं। पदों की संख्या में परीक्षा के आयोजन से पहले तक और वृद्धि की जा सकती है।

17 जून से 16 जुलाई के बीच चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार पीएससी को आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदकों के पास विधि में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। प्रथम श्रेणी में कानून की स्नातक डिग्री के साथ ही बार में दो वर्ष से पंजीकृत हो वकालत कर रहे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। लिखित परीक्षा से 3 गुना उम्मीदवारों को चुना जाएगा। ये उम्मीदवार इंटरव्यू के अगले दौर में भाग लेंगे। इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।

 

#MPPSC

Source : Agency

पाठको की राय