Tuesday, October 20th, 2026

एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा शान्तिपूर्ण संपन्न

मुरैना
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 5 हजार 482 परीक्षार्थी सम्मिलित होने थे। जिसमें प्रथम पाली में 4 हजार 240 और द्वितीय पाली में 4 हजार 216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि आयोग ने एक परीक्षार्थी को परीक्षा से पहले ही ग्वालियर स्थानांतरण कर दिया गया था। इस परीक्षा में पहली पाली में 1241, द्वितीय पाली में 1265 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे, जिसमें एक परीक्षा केन्द्र कोविड परीक्षार्थियों के लिये बनाया गया था।       
   
उच्च अधिकरियों ने किया निरीक्षण            
जिला मुख्यालय के 16 केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा का निरीक्षण अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव, सीईओ जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन ने सामूहिक रूप से किया। इसी प्रकार प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संपन्न कराने के लिये एसडीएम, तहसीलदार को तैनात किया गया था, इसके अलावा तीन उड़नस्ते बनाये गये थे, जो नियमित परीक्षा के दौरान भ्रमण करते पाये गये। शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने में भी योगदान दिया।   

कोविड सेंटर में नहीं पहुंचा कोई विद्यार्थी
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की इस प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले कोविड संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए भी मॉडल स्कूल गणेशपुरा में पृथक से केन्द्र बनाया गया था। जहां पर विद्यार्थियों की बैठक के मान से व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, किन्तु इस सेंटर पर कोई भी कोविड पॉजिटिव ने आकर परीक्षा नहीं दी।  

थर्मल स्कैनर एवं आक्सीमीटर से की गई जांच
जिला मुख्यालय पर बनाये गये समस्त परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों की जांच थर्मल स्कैनर एवं आक्सीमीटर से करने के उपरांत ही परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश दिया गया। वही कक्षों में प्रवेश के पूर्व जहां उनकी तलाशी ली गई वही आयोग के निर्धारित निर्देशानुसार बेल्ट, मोबाईल, जूते, मौजे सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को बाहर ही रखवाया गया।

 

#एमपीपीएससी

Source : Agency

पाठको की राय