Sunday, October 25th, 2026

एमपीपीएससी ने जारी की आंसर शीट

भोपाल
पूरे प्रदेश में 25 जुलाई को हुई एमपपीएससी की राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 की आसंर शीट आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी ए,बी,सी और डी सेटर में दी गई है। उत्तर कुंजी अथवा इनके प्रश्न/उत्तर से संबंधित कोई अपत्ति किसी अभ्यर्थी को है तो वह संदर्भ ग्रंथ का नाम एवं दस्तावेजों को सलंग्न कर आॅनलाइन निर्धारित शुल्क के साथ कंुजी प्रकाशन के सात दिनों के भीतर प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद आयोग को मिलने वाली शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। बता दें प्रदेश के सभी 52 जिलों में 1 हजार 11 सेंटरों पर आयोजित की गई। ये परीक्षा दो सत्रों में हुई। इसमें 3 लाख 44 हजार 491 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

 

#MPPSC

Source : Agency

पाठको की राय