Tuesday, October 20th, 2026

MPPSC ने ऑनलाइन उम्मीदवारों की आवेदन की तिथि बढ़ाई

भोपाल
 प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सिस्टम एनालिसिस (System analysist) और प्रोग्रामर (Programmer) के पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन (Notification) जारी किया था। दरअसल 2 नवंबर 2021 को MPPSC की वेबसाइट पर सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर के पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वही इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2021 रखी गई थी। आयोग कार्यालय में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2021 की गई थी।

वहीं अब आयोग द्वारा सिस्टम एनालिसिस-प्रोग्रामर के पद की संविदा के आधार पर ऑनलाइन आवेदन की अवधि में वृद्धि की गई है। आयोग द्वारा सिस्टम एनालिसिस और प्रोग्रामर के पदों पर संविदा नियुक्ति के आधार पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा को 10 दिन के लिए बढ़ाया गया है। जिसके बाद अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

MPPSC ने महत्वपूर्ण सूचना देते हुए बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है। यदि आवेदक द्वारा आयोग कार्यालय में अंतिम तिथि तक अभिलेख सहित आवेदन पत्र जमा नहीं कराया जाता है तो आवेदक द्वारा ऑनलाइन दिए गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

वहीँ पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। वह आवेदक, जिन्होंने पूर्व में आवेदन कर दिया है। उन्हें आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र अब तक जमा नहीं कराए हैं। वह 20 फरवरी 2022 तक आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र जमा अवश्य करवा दे। विज्ञापन की बाकी शर्ते पूर्व व्रत रहेगी।

 

#MPPSC

Source : Agency

पाठको की राय