Tuesday, October 20th, 2026

एक मार्च तक जमा होंगे MPPSC परीक्षा फार्म

भोपाल
मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के लिए 21 पदों का लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार एक मार्च तक एमपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 उम्मीदवार तीन फरवरी से 5 मार्च तक आवेदन में त्रुटि भी सुधार सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 साल रखी गई। अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन के निदेर्शानुसार छूट मिलेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिये उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।

 

Source : Agency

पाठको की राय