MPPSC : 815 अभ्यर्थी मेडिकल ऑफिसर भर्ती से हुए बाहर
इंदौर
मेडिकल ऑफिसर 2021 के 576 नए पदों पर नियुक्ति होना है। इससे पहले एमपी पीएससी ने करीब 815 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी है। 615 की उम्मीदवारी कट ऑफ से कम अंक होने से निरस्त की गई। कुछ को मार्कशीट जमा न कराने तो कुछ 40 की उम्र पार होने से बाहर हो गए। बाकी अभ्यर्थियों को पीएससी ने इंटरव्यू शेडयूल जारी कर दिया। 27 सितंबर से इंटरव्यू होंगे जो 11 नवंबर तक चलेंगे। कुल पदों में महिलाओं के लिए 191 और दिव्यांगों के लिए 35 पद आरक्षित हैं।
इससे पहले जून में ही सरकार मेडिकल ऑफिसर के 490 से ज्यादा पद भर चुकी है। खास बात यह है कि ये पद भरने के 72 घंटे बाद ही पीएससी ने 576 नए पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया था।

पाठको की राय