Wednesday, October 21st, 2026

MPPSC 2020 के रिजल्ट को आयोग अनिश्चित काल के लिए रोका

भोपाल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रिजल्ट रोकने, बहाने बना रहा है मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग अपने कैंडीडेट्स को तारीखों से बांधकर रखता है। लास्ट डेट और लास्ट मिनट के बाद किसी की नहीं सुनता लेकिन जब अपनी बारी आती है तो कैलेंडर के प्रति प्रतिबद्धता को भूलकर किसी बहाने बाज बाबू की तरह अपनी परेशानियां बताने लगता है। राज्य प्रशासनिक सेवा 2020 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित करना है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की जा चुकी है, लेकिन एमपीपीएससी द्वारा बहाने बनाकर रिजल्ट को रोका जा रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग की गाइडलाइन को लेकर एमपी पीएससी ने कई दौर की बोर्ड मीटिंग आयोजित की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब इस मामले को वकीलों से बातचीत की जा रही है। किस वकील से बात कर रहे हैं, बताने को तैयार नहीं है। ओएसडी आर पंचभाई का कहना है कि एडवोकेट से बात चल रही है। कुल मिलाकर कैंडीडेट्स को अनिश्चित काल (OBC आरक्षण मामले के निराकरण) तक के लिए इंतजार करना होगा।

 

 

#MPPSC

Source : Agency

पाठको की राय