Saturday, October 24th, 2026

MPPEB की ग्रुप-3 आवेदन प्रक्रिया स्थगित, सूचना जारी,उम्मीदवारों को झटका

भोपाल
 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh Staff Selection Board) सहित MPPEB द्वारा उम्मीदवारों को बड़ा झटका दिया गया। दरअसल एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई। जिसके मुताबिक ग्रुप 3 की सब इंजीनियर (Sub engineer), ड्राफ्टमैन (draftman) और अन्य पदों के लिए निकली भर्ती परीक्षा (process exam) को स्थगित कर दिया गया है। MPPEB की तरफ से इसके लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन (official notification) जारी किया गया है।

जरूर नोटिफिकेशन के मुताबिक समूह तीन (MPPEB Group 3) उपयंत्री-ड्राफ्टमैन और अन्य पदों पर होने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा की आवेदन पत्र भरे जाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना दी गई। इसमें लिखा है कि Group 3 उपयंत्री सहित अन्य पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए 27 मार्च को विज्ञापन दिया गया था। वहीं इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 8 अप्रैल 2022 को पत्र लिख सूचना दी है कि विज्ञप्ति जारी के उपरांत अन्य विभाग और शासकीय उपक्रम में वितरित उपयंत्री के भर्ती के मांग पत्र भेजे गए हैं।

इन सभी समूह परीक्षा में सभी विभाग और शासकीय उपक्रम में पदों की संख्या में वृद्धि की संभावना है इन मांगों को पद वृद्धि में समाहित करने और अधिक संख्या में उपयंत्रि की नियुक्ति के लिए समय सीमा की आवश्यकता है। जिसके बाद आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वही MPPEB ने कहा है कि आवेदन पत्र आमंत्रित करने की परिवर्तित तिथि की सूचना शीघ्र ही एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी।


बता दें कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा करीब 3435 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई थी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का कहना था कि भर्ती में 3 विभागों ने संबंधित या निर्णय को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया और इनके लिए 0 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को एक भी सीट नहीं दी गई है। इतना ही नहीं सामान्य केटेगरी के उम्मीदवारों द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि कई विभाग में सिर्फ सामान्य महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा रही है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को भी इससे वंचित रखा जा रहा है।

वहीं अब अन्य विभागों में भी उपयंत्री पदों के रिक्त मांग को देखते हुए MPPEB ने फ़िलहाल आवेदन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके लिए आवेदन की तारीख जल्द MPPEB के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह MPPEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर बनी रहे।

 

#ग्रुप-3 आवेदन

Source : Agency

पाठको की राय