Monday, October 19th, 2026

एमपीआइडीसी पीथमपुर के उद्योगों को सस्ती की आपूर्ति करेगा

इंदौर
 महंगी बिजली की शिकायत कर रहे इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र के उद्योगों को राहत मिलने की उम्मीद जागी है। प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली की दरें घटाए बगैर मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआइडीसी) के जरिए उद्योगों को सस्ती बिजली प्रदाय का रास्ता निकलता दिख रहा है। प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेज भी दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो महंगी बिजली से उत्पादन लागत बढ़ने की उद्योगों की अरसेे से चली आ रही शिकायत दूर हो जाएगी। प्रस्ताव का लाभ फिलहाल पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का नया हिस्सा यानी सेक्टर-7 और प्रस्तावित इकोनामिक कारिडोर के उद्योगों को मिलेगा। इस प्रस्ताव को प्रदेश के औद्योगिक निवेश के लिए भी गेमचेंजर माना जा रहा है।

प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियों को बिजली की आपूर्ति मप्र की विद्युत वितरण कंपनियां ही करती है। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के स्पेशल इकोनामिक जोन (सेज) की व्यवस्था अलग है। सेज में बिजली आपूर्ति का जिम्मा एमपीआइडीसी संभाल रहा है। सेज में संचालित औद्यौगिक इकाइयों को एमपीआइडीसी 4 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति करता है। सेज के बाहर चल रहे उद्योगों को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बिजली आपूर्ति करती है। इससे बिजली लेने वाले सभी उद्योगों को सात रुपये यूनिट की दर से बिजली मिलती है। सेज के बाहर बसे उद्योग अरसे से मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी एमपीआइडीसी बिजली वितरण करे ताकि सस्ती बिजली सुलभ हो सके।

 

#सस्ती बिजली देगा

Source : Agency

पाठको की राय