Wednesday, October 21st, 2026

बेरोजगार युवक के सवाल पर भड़की सांसद विडियो शोशल मीडिया पर वायरल

सिंगरौली
एक तरफ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेरोजगार युवाओं को रोजगार मेला लगाकर उनको रोजगार मुहैया कराने की पूरे मध्यप्रदेश में अपील करते हैं वहीं दूसरी ओर आज सिंगरौली जिले के एनसीएल अम्लोरी स्थित कल्याण मंडप में रोजगार दिवस के अवसर पर सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर आयुष दुबे नामक युवक ने अपने बेरोजगारी को लेकर सांसद महोदय से रोजगार पाने के बारे में प्रश्न कर रहा था तभी सांसद महोदया युवक के प्रश्न को किस तरीके से काटकर अपनी कार में सवार होकर वहां से रफूचक्कर होती हैं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है और सांसद की इस व्यवहार से नवयुवक बेरोजगार युवकों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है

पूरा मामला एनसीएल अमलोरी के कल्याण मंडप मे आयोजित कार्यक्रम रोजगार दिवस का बताया जा रहा है कि आयुष दुबे पढ़ लिख कर बेरोजगार घूम रहा था जबकि सिंगरौली जिले में कई औद्योगिक कंपनियों के प्लांट लगे होने के बावजूद भी यहां बेरोजगारी चरम सीमा पर है वही हाल ही में आयुष दुबे नगर निगम के प्राइवेट कांट्रेक्टर में नगर निगम में कार्य कर रहे थे और आज रोजगार दिवस के शुभ अवसर पर जब उन्हें पता चला कि सीधी सिंगरौली सांसद रीती पाठक आयी हुई हैं तो उन्होंने वहां पर पहुंचकर सीधी सिंगरौली सांसद से प्रश्न किया कि कंपनी में 70000 से लेकर ₹200000 तक की रिश्वत की मांग करते हैं रिश्वत नहीं देने पर नौकरी नहीं देते हैं इसी पर सांसद भड़क गई और युवक को दरकिनार करके वहां से वापस चली गई जिसका वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग सांसद की इस हरकत को देखकर सांसद के पूरे जिले में किरकिरी हो रही है।

 

#MP video

Source : Agency

पाठको की राय