Tuesday, October 20th, 2026

सांसद संतोष ने ली विधानसभावार चुनावी समीक्षा बैठक

राजनांदगांव.

बीजेपी के बस्तर संभाग प्रभारी और राजनांदगांव सांसद संतोष पाडेय ने भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा चुनाव की विधानसभावार समीक्षा बैठक ली। इसमें जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा विधानसभा सीट की समीक्षा की गयी। पांडेय ने एक-एक विधानसभा की अलग-अलग जानकारी ली। इस दौरान सभी सात सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहराने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि बस्तर से बदलाव का संदेश समूचे छत्तीसगढ़ में प्रमुखता से फैल चुका है। यह बात प्रमुखता से बैठक में कही गयी। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी किरणदेव, मनीराम कश्यप, विनायक गोयल, चैतराम अट्टामी,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, धनीराम बारसे,बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी,नवीन विश्वकर्मा, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू,संतोष बघेल, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव आदि मौजूद रहे।

 

#Review BJP

Source : Agency

पाठको की राय