Monday, October 19th, 2026

सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया, कहा- मेरी पत्नी का ही वोट कटवाने का आवेदन

नई दिल्ली
आम आमदी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से उन्ही की पत्नी का नाम वोटर्स लिस्ट से कटवाने का आवेदन दिया है। उनका दावा है कि ऐसा एक नहीं बल्कि दो-दो बार किया गया है।

संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पिछले दिनों मैंने राज्यसभा में पूर्वांचली भाई बहनों के वोट काटे जाने का मुद्दा उठाया था। मैंने उन लोगों के नाम पर पढ़कर भी सुनाए थे। इससे बीजेपी इतनी बौखला गई कि उसने सोचा कि पहले संजय सिंह को ही सबक सिखाते हैं। उन्होंने कहा, नई दिल्ली विधानसभा सीट से मेरी पत्नी का वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया गया है और ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार हुआ है। यानी दो बार आवेदन दिए गए हैं।

 

#Sanjay Singh

Source : Agency

पाठको की राय