Friday, October 23rd, 2026

म.प्र. टास्क फोर्स के प्रभारी अधिकारी रितेश सिरोठिया को प्रकृति संरक्षण का सम्मान

भोपाल

मध्यप्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के प्रभारी अधिकारी रितेश सिरोठिया को प्रगति पुरुष पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है।

यह पुरस्कार प्रकृति संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रहे लोगों, परियोजनाओं से जुड़े लोगों और उनके विशेष प्रयासों को सम्मानित करने के लिए वीनेचुरलिस्ट संस्था द्वारा पहली बार आयोजित किया गया था। मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में पूरे विश्व में प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरणादायक काम कर रहे लोगों को चुना गया।

 

#म.प्र. टास्क फोर्स

Source : Agency

पाठको की राय