Sunday, October 25th, 2026

राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू की प्रस्तावक बनी सांसद रेणुका सिंह

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की केन्द्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका प्रस्तावक के रुप में हस्ताक्षर की। राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय सहित विभिन्न राज्यों से आए सांसदों ने अपना समर्थन दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने फुसबुक के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि नई दिल्ली स्थित केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खनन मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास पर भाजपा से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन हेतु प्रस्तावक के रुप में शामिल हुई। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सांसदों ने भी उनके पक्ष में अपना समर्थन दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय