Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री के साथ बस से पहुंचे सांसद राहुल गांधी साईंस कॉलेज मैदान

रायपुर
सांसद राहुल गांधी आज एयरपोर्ट से साईंस कॉलेज मैदान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बस से पहुंचे। एयरपोर्ट से साईंस कॉलेज मैदान तक की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी। सांसद राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, गोबर से बिजली बनाने की योजना तथा धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा की।

 

Source : Agency

पाठको की राय