Sunday, October 25th, 2026

MP Petrol Diesel Price: एमपी में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानिए अपने सिटी का ताजा रेट

भोपाल
केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं. रविवार को राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए. इसी तरह इंदौर में पेट्रोल 108.68 रुपये, डीजल 93.96 रुपये, ग्वालियर में पेट्रोल 108.54 रुपये, डीजल 93.80 रुपये, सागर में पेट्रोल 108.26 रुपये, डीजल 93.54 रुपये और रतलाम में पेट्रोल 108.43 रुपये और डीजल 93.72 रुपये पर पहुंच गए. जबलपुर में पेट्रोल के दाम घटकर 108 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93 रुपये प्रति लीटर हो गए. यहां करीब 47 दिनों के बाद महंगाई से बड़ी राहत मिली है. अब रोजमर्रा की चीजों के दाम कम होने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने शनिवार को पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की थी. एक्साइज ड्यूटी कम करते ही पेट्रोल के दाम 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर गिर गए. बता दें, रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

 

#MP Petrol Diesel Price

Source : Agency

पाठको की राय