Friday, October 23rd, 2026

सांसद पांडेय ने आक्सीजन सिलेंडर हेतु दिए पांच लाख

राजनांदगांव
राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने कबीरधाम जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण कोविड-19 के रोकथाम व नियंत्रण के मद्देनजर जिले के डेडिकेटेड कोविड हास्पिटल व आइसोलेशन केंद्र हेतु जम्बो मेडिकल आक्सीजन सिलेंडर हेतु अपने सांसद मद से पांच लाख रुपए प्रदान करने की अनुशंसा की। उन्होंने इस बाबत कलेक्टर को पत्र भी सौप दिया है। इसके पूर्व भी सांसद  ने कोरोना के मद्देनजर आवश्यक उपकरण क्रय हेतु अपने मद से 13 लाख रुपए दिए थे। सांसद पांडेय ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की और सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

 

#सांसद पांडेय

Source : Agency

पाठको की राय