Monday, October 26th, 2026

मप्र पंचायत चुनाव: भोपाल में हनुमान जी ने चुना जिला पंचायत का सदस्य

भोपाल
मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में लोकतंत्र के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं उम्मीदवार जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं तो कहीं आपसी सहमति से भी जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जा रहा है। इस बीच राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला देखने को मिला, जहां जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार का चयन भगवान हनुमान ने किया।  दरअसल, भोपाल जिले की फंदा जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 12 से जिला सदस्य के लिए तीन लोगों ने नामांकन फॉर्म भरा था। आज नाम वापसी के आखिरी दिन दो लोगों को पीछे हटने पर सहमति बनी। लेकिन कौन बैठेगा और कौन निर्विरोध निर्वाचित होगा, इसका फैसला करने के लिए एक अखोख तरीका निकाला गया।

उम्मीदवार का चयन भगवान हनुमान के भरोसे छोड़ दिया गया। मंदिर में तीनों के नाम की पर्ची डाली गई। जिसके बाद एक पर्ची निकली और उसे प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।  हनुमान मंदिर में पर्ची निकाली गई तब उसमें बावड़िया कला के लाल सिंह गुर्जर का नाम था। और वहां उपस्थित सभी लोग हंसी खुशी उम्मीदवार को लेकर राजी हो गए। और इसी अनोखे तरीके से फंदा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 12 से लाल सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

#MP Panchayat Electio

Source : Agency

पाठको की राय