Sunday, October 25th, 2026

भारतमाला परियोजना में अन्याय पूर्ण अधिग्रहण के सुधार हेतु सांसद मिले गडकरी से

राजनांदगांव
ग्राम अंजोरा, देवादा व टेड़ेसरा में भारतमाला परियोजना के तहत सालों से अधिग्रहण की जा रही भूमि के मुआवजा वितरण में अन्यायपूर्ण ढंग से गणना व मूल्यांकन में सुधार किये जाने को लेकर स्थानीय सांसद संतोष पांडे ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की।

सांसद संतोष पांडे ने मुलाकात के दौरान उन्हें जानकारी दी कि ग्राम अंजोरा, देवादा व टेड़ेसरा में भारतमाला परियोजना के तहत सालों से अधिग्रहण की जा रही भूमि के मुआवजा वितरण में अन्यायपूर्ण ढंग से गणना व मूल्यांकन में काफी गड़बडिय़ां हुई है जिसमें सुधार किए जाने की आवश्यकता है।चर्चा के दौरान सांसद पांडे ने मंत्री को अवगत कराया कि पड़ोस के जिले दुर्ग में अधिग्रहित भूमि में स्थित भवन, वृक्षों से भरे बगीचे, घर, कोठार आदि के मुआवजा में दो भाई तथा अनेक कृषकों को 4 गुना तक मुआवजा प्रदान किया गया है। वही राजनांदगांव में बराबर तो दूर आधा मुआवजा भी कृषकों को प्रदान नहीं किए जाने से कृषकों में आक्रोश की स्थिति पैदा हो गई है।

सांसद पांडेय ने प्रमाणित दस्तावेज सहित दोनों जिलों के कृषकों की सूची भी मंत्री को प्रस्तुत किया। अवलोकन उपरांत सड़क एवं परिवहन मंत्री ने तत्काल आवेदन पर मार्क करते हुए संबंधित विभाग को उचित गणना व मुआवजा प्रदान हेतु निर्देशित किया है. मंत्री के त्वरित कार्रवाई के लिए सांसद पांडे ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

 

#MP met

Source : Agency

पाठको की राय