Tuesday, October 20th, 2026

सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे, नंदी हॉल से किए दर्शन

उज्जैन

श्रावण मास की शुरुआत भले ही 22 जुलाई सोमवार से होने वाली हो, लेकिन बाबा महाकाल के दरबार में अभी से वीआईपी श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो चुका है। आज यानी शुक्रवार को राजस्थान-जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान जोधपुर लोकसभा से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन ओम पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया। अपने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

 

#Mahakal temple

Source : Agency

पाठको की राय